चंपावत। टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वाला में एनएच बंद होने का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। टैक्सी महासंघ उपाध्यक्ष ललित भट्ट ने कहा कि स्वाला डेंजर जोन में चार वर्षों से विभाग की ओर से निर्माण कार्य किया जा रहा है लेकिन अभी तक कार्य पूरा नहीं हो सका है। इससे स्वाला में भूस्खलन होने से लगातार 15 घंटे से अधिक समय से एनएच बंद चल रहा है।
भट्ट ने कहा कि इससे रक्षाबंधन पर्व पर कई बहनें अपने भाईयों को राखी तक नहीं बांध पाईं। कई बहनाें ने कई किमी पैदल चलकर भाई की कलाई पर राखी बांधी। उन्होंने कहा कि प्रशासन को बारिश के समय ही स्वाला डेंजर जोन की याद आती है। इधर, एनएच बंद होने रोडवेज स्टेशन में कई बसें सुबह से खड़ी रहीं। इससे बसों में सवार यात्रियों को निराश होना पड़ा। यात्रियों ने बताया कि वह पहाड़ से मैदान की ओर जा रहे थे,लेकिन सड़क बंद होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। संवाद