फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से रोडवेज बस स्टेशन के बीच बनेगा टैक्सी स्टैंड

Wed, 03 Oct 2018 09:57 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
पुलिस, एनएच और लोनिवि के अधिकारियों ने बैठक की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 नगर में लगने वाले जाम को देखते हुए पुलिस, एनएच और लोनिवि के अधिकारियों ने बैठक की। इस दौरान पेट्रोल पंप से लेकर रोडवेज बस स्टेशन तक सड़क के किनारे टैक्सी स्टैंड बनाने पर चर्चा की गई। तीनों ही विभागों के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण कर रणनीति तैयार की गई।
विज्ञापन


बुधवार को पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र गुंज्याल ने लोनिवि के अधिशासी अभियंता बीसी पंत और एनएच के एई सिन्हा के साथ टैक्सी स्टेंड निर्माण को लेकर बैठक आयोजित की। तीनों ही विभागों के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप से लेकर रोडवेज स्टेशन तक स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क के दोनों ओर टैक्सियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग स्थल बनाया जाएगा।

सड़क के दोनों ओर गड्ढों का भरान कर उसे समतल करने, नालियां बनाने, नालियों के ऊपर सीमेंट का स्लैब बनाकर फुटपाथ बनाने का निर्णय लिया। एसपी का कहना है कि नगर क्षेत्र में टैक्सियों को पार्क करने के लिए जगह न होने के चलते आए दिन लगने वाले जाम के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस स्थल में पार्किंग बनाए जाने से काफी हद तक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र मेहता, लोनिवि के एई बीएस बोहरा, जेई रमेश जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें