फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टैक्सी स्वामियों ने पैसा वापस लौटाने की मांग उठाई

विज्ञापन
टनकपुर के एसडीएम कार्यालय परिसर में मांगों को उठाते टैक्सी वाहन स्वामी और चालक। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। उचौलीगोठ क्षेत्र के टैक्सी स्वामियों ने भैरव मंदिर-ठूलीगाड़ के बीच मेले के दौरान प्रतिदिन एक हजार रुपये की दर से वसूला पैसा वापस दिलाने की मांग की है। उन्होंने मामले में एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार ने एसडीएम को बताया कि मां पूर्णागिरि मेले 2025 में जिला पंचायत की ओर से ठूलीगाड़-भैरव मंदिर के बीच चलने वाले वाहनों का टेंडर किया गया था। इसके एवज में हजार रुपये की दर से पैसा वसूला गया। मां पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन हाईकोर्ट गई तो निर्णय आया कि किसी भी वाहन से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। उन्होंने जल्द से जल्द पैसा वापस दिलाने की मांग उठाई। ज्ञापन देने वालों में हरीश सिंह, कुंदन सिंह, पुष्कर सिंह, राजकुमार सिंह आदि टैक्सी स्वामी शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें