फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्सी मालिकों ने पार्किंग शुल्क का विरोध किया

Fri, 05 May 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देते टैकसी मालिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
टैक्सी मालिक कल्याण समिति खटीमा ने बनबसा नगर पंचायत द्वारा नेशनल हाईवे पर यात्रियों को उतारने-बैठाने वाले टैक्सी वाहनों से पार्किंग शुल्क वसूलने के विरोध में शुक्रवार को खटीमा-टनकपुर के बीच टैक्सियों का संचालन बंद रखा। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर वसूली बंद कराने की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 

नगर पंचायत बनबसा द्वारा की जा रही पार्किंग शुल्क की वसूली का टैक्सी मालिकों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि वे अपने वाहन नगर पंचायत क्षेत्र में नहीं बल्कि नेशनल हाईवे में यात्री उतारने और बैठाने के लिए खड़ा करते हैं। लेकिन नगर पंचायत के ठेकेदार द्वारा उनसे पार्किंग शुल्क की वसूली की जा रही है जो अवैध है।  टैक्सी मालिकों के शिष्टमंडल ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा वह पास बनाने को तैयार हैं, लेकिन हर दिन पार्किंग शुल्क देना उन्हें मंजूर नहीं है। उन्होंने कहा है कि ठेकेदार द्वारा खटीमा की टैक्सियों के पास बनाने से इंकार किया जा रहा है, जबकि टनकपुर यूनियन की टैक्सियों के पास बनाए गए हैं। कहा है कि या तो उनके वाहनों के पास बनाए जाए या फिर हाईवे पर अवैध वसूली बंद कराई जाए। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष गणेश चंद रजवार प्रदीप सिंह धामी, चंचल सिंह, कुंदन बोहरा, सुरेश, सलमान, महेंद्र, पप्पू, दीपू आदि टैक्सी मालिक शामिल थे। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें