फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून नजदीकी, आपदा प्रबंधन की तैयारी में जुटा प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। मानसून नजदीक होने के साथ ही आपदा से निपटने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने आपदा प्रबंधन से जुड़े विभागों के अधिकारियों को संवेदनशीन स्थानों को चिह्नित कर नजर रखने, कंट्रोल रूम के संपर्क में रहकर आपदा से निपटने के लिए संशोधनों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से इस बार अधिक बारिश की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए लोनिवि को बारिश होते ही संवेदनशील स्थानों पर मय आपरेटरों के जेसीबी मशीन और गैंग तैनात रखने को कहा गया है। कंट्रोल रूम से संपर्क बनाए रख आपदा की स्थिति में हर पल की रिपोर्ट कंट्रोल रूम को देने और अपने मोबाइल फोनों को चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ के लिहाज से संवेदनशीन शारदा नदी और किरोड़ा नाले के तटीय क्षेत्रों में विशेष तौर पर निगरानी रखने को कहा गया है। पुलिस, अग्निशमन, चिकित्सा, सिंचाई, नगर पालिका को भी आपदा की हर स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें