फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले को लेकर टैक्सी चालकों ने प्रदर्शन किया

Sun, 02 Jul 2017 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
लोहाघाट में प्रदर्शन करते टैक्सी चालक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पंचेश्वर टैक्सी स्टैंड के किनारे नाला निर्माण नहीं किए जाने से नाराज टैक्सी चालकों ने रविवार को नगर पंचायत के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही शीघ्र नाले का निर्माण नहीं किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। नाला नहीं होने से यहां पानी के जमाव से यात्रियों को भी दुश्वारी होती है।
विज्ञापन


रविवार को टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मदन सिंह धौनी के नेतृत्व में चालकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि बरसात के दौरान भेड़खान मुहल्ले का गंदा पानी टैक्सी स्टैंड में जमा हो जाता है। स्टैंड के किनारे नालों का निर्माण न होने से पानी के टैक्सी स्टैंड में जमा होने से यहां से गुजरने में लोगों दिक्कतें आती है। चालकों का कहना था कि थोड़ी सी बरसात होने पर ज्यादातर लोग घरों का गटर खोलकर सारी गंदगी बहाते हैं। और ये गंदगी भी इसी स्टैंड में आती है। इस कारण यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

टैक्सी चालकों का कहना है कि उक्त टैक्सी स्टैंड से मडलक, पुलहिंडोला, चमदेवल, खालगड़ा, किमतोली, पंचेश्वर, बाराकोट, रैघांव, बर्दाखान आदि स्थानों के लिए वाहनों का संचालन किया जाता है। नाला निर्माण करने के साथ पार्किंग स्थल में डामरीकरण करने की भी मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों में बच्चन सिंह धौनी, दिनेश पुजारी, प्रकाश कुंवर, दीपक बोहरा, मदन सिंह धौनी, नवीन कुमार, नारायण सिंह बोहरा, पान सिंह कुंवर, दीपक कुंवर आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें