फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली किसान सम्मान निधि, ग्रामीणों में नाराजगी

विज्ञापन
त्यारसों गांव में सांकेतिक प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लाक के त्यारसों गांव के लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिली है। इससे ग्रामीणों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने सांकेतिक प्रदर्शन करने के बाद किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलने पर लॉकडाउन के बाद आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों का कहना है कि त्यारसों गांव में रहने वाले 100 से ज्यादा परिवार खेती पर आश्रित हैं। कई बार प्रपत्र जमा करने के साथ ऑनलाइन आवेदन भी किया, लेकिन एक साल बीतने के बाद भी अभी तक सम्मान निधि की एक भी किस्त नहीं मिली है। ग्रामीणों ने कहा कि इस मामले को जिला प्रशासन के सम्मुख भी उठाया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। ग्राम प्रधान प्रकाश मेहरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुंदन राम, चंद्रबल्लभ भट्ट, नरेश सिंह, दरबान सिंह, मथुरा दत्त, विक्रम ङ्क्षसह, मुकुल सिंह, नारायण सिंह आदि ने किसान सम्मान निधि का लाभ न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। किसानों को योजना का लाभ क्यों नहीं मिला इसकी जांच की जाएगी। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती का कहना है कि त्यारसों के आवेदन पत्र क्यों मंजूर नहीं हुए हैं, इसका पता लगाया जाएगा। --:: 17752 लोगों को मिली सम्मान निधि की रकम :: चंपावत। चंपावत जिले में 17752 काश्तकारों को प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि की पांचवीं किस्त के रूप में दो हजार रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। मुख्य कृषि अधिकारी राजेंद्र उप्रेती ने बताया कि जिले के 32701 पंजीकृत काश्तकार में से बकाया के खातों में भी जल्द ही ये रकम स्थानांतरित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें