चंपावत के मोटर स्टेशन स्थित फलों की दुकान में रखी कीवी। संवाद
चंपावत। माल्टा और कीवी दाेनों फल विटामिन सी के स्रोत हैं। मैदानी इलाकों से आने वाली कीवी महंगे दामों पर पहाड़ चढ़ रही लेकिन पहाड़ के रसीले माल्रा का कोई मोल नहीं हैं। बाजार में माल्टा करीब 20 रुपये किलो रुपये प्रति किलो और कीवी 35 रुपये प्रति पीस बिक रही है।
फल व्यापारियों का कहना है कि मैदानी इलाकों से आने वाली कीवी 35 रुपये प्रति पीस के दाम पर बेची जा रही है। स्थानीय कीवी 200 रुपये प्रतिकिलो है। मैदान की कीवी का स्वाद मिठास से भरा होने के कारण इसकी मांग अधिक है। इसके उलट माल्टा की मांग कम होने से उत्पादक मायूस हैं। इस बार गांवों में किसानों ने माल्टा छह से सात रुपये किलो बेचा है।
फल एवं सब्जी कारोबारी कैलाश अधिकारी ने बताया कि बाजार में माल्टा रोजाना सिर्फ 10 किलो तक बिक पा रहा है। इन दिनों सिट्रस फलों में कीवी की मांग अधिक है। हर रोज करीब छह से सात लोग कीवी खरीद रहे हैं।