फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जिले की 3065 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य

Wed, 17 Jun 2026 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 तक 3065 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


डीएम ने स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विभागों को ग्रामीण महिलाओं की आय वृद्धि के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए। सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी ने बताया कि जनपद की 312 ग्राम पंचायतों में मिशन की गतिविधियां चल रही हैं। चंपावत में 2562 स्वयं सहायता समूह गठित हैं, जिनसे 17,163 परिवार जुड़े हैं। कुल 3065 महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। इनमें से 2398 महिलाएं संभावित लखपति दीदी के रूप में चिह्नित की गई हैं। मिशन ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता विकास और आजीविका संवर्धन के अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें