टनकपुर चंपावत राजमार्ग बाधित रहने पर ककराली गेट बैरियर पर रोके गए वाहन
- फोटो : AMAR UJALA
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर-चंपावत राजमार्ग चल्थी के समीप मलवा आने से बंद होने के कारण टनकपुर से पर्वतीय मार्ग पर निकले यात्रियों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी। मार्ग बाधित होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने पहाड़ को जा रहे वाहनों को ककरालीगेट बैरियर पर रोक दिया। जिस कारण ककरालीगेट मेें पहाड़ को जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लगी रही, वहीं यात्रियों को भी मार्ग खुलने के लिए घंटों इंतजार में परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह छह बजे से बंद मार्ग करीब दस बजे पाया, जिसके बाद ककरालीगेट बैरियर पर रोके गए वाहनों को पहाड़ की आने की अनुमति दी गई। (संवाद)