फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: हेलिकॉप्टर का ईंधन ले जा रहा टैंकर चंपावत में दुर्घटनाग्रस्त

Sun, 06 Apr 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
एनएच पर चंपावत डिग्री कॉलेज गेट के पास दुर्घटनग्रस्त टैंकर। स्रोत-पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष
विज्ञापन
चंपावत। हेलिकॉप्टर का ईंधन ले जा रहा एक टैंकर टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर चंपावत डिग्री कॉलेज के गेट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सवार ड्राइवर सहित तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंपावत कॉलेज मनीष महर ने बताया कि रविवार तड़के टनकपुर से पिथौरागढ़ के लिए जा रहा टैंकर (यूपी 80 एफटी 1563) डिग्री कॉलेज गेट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। टैंकर में हेलिकॉप्टर का ईंधन भरा था। ड्राइवर ने बताया कि विपरीत दिशा से गलत तरीके से आ रहे एक वाहन को बचाने के कारण टैंकर सड़क किनारे बनी नाली की तरफ चला गया और एक तरफ गिर गया। ज्वलनशील ईंधन से भरे टैंकर के लुढ़कने से बड़ा हादसा होने से बच गया। टैंकर में सवार मामूली रूप से जख्मी तीनों लोगों का प्राथमिक इलाज मौके पर ही पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष ने कराया। इसके बाद क्रेन की मदद से किसी तरह टैंकर नाली से निकाला गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें