फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tanakpur News: वन निगम के डिपो में आ धमका हाथी, सहमे कर्मी; रेंजर ने वनकर्मियों को भेजकर जंगल में खदेड़ा

Thu, 30 Jan 2025 05:46 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत

सार

शारदा वन रेंज से सटे क्षेत्र में बुधवार की रात को फिर हाथी आ धमका। इसके बाद हाथी आमबाग क्षेत्र, शारदा वन रेंज कार्यालय और ककराली गेट चौकी के पास वन निगम के डिपो परिसर में पहुंचा। रात में वन निगम कर्मियों ने शोर मचाया जिसके बाद हाथी जंगल में चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टनकपुर के शारदा वन रेंज से सटे क्षेत्र में बुधवार की रात को फिर हाथी आ धमका। इसके बाद हाथी आमबाग क्षेत्र, शारदा वन रेंज कार्यालय और ककराली गेट चौकी के पास वन निगम के डिपो परिसर में पहुंचा। रात में वन निगम कर्मियों ने शोर मचाया जिसके बाद हाथी जंगल में चला गया।

बता दें कि मंगलवार की रात में वन विभाग की ककराली गेट स्थित चौकी में हाथी घुस गया था। गेट कीपर बॉबी ने बमुश्किल भाग कर जान बचाई थी। दूसरे दिन बुधवार रात में हाथी वन विभाग की चौकी परिसर में तो नहीं आया, लेकिन उससे सटे वन निगम के डिपो में देर तक घूमता रहा। इससे वन निगम कर्मी और वन कर्मी भयभी हो गए।

रेंजर पीसी जोशी ने बताया कि आमबाग से सटे क्षेत्र में हाथी के घुसने की सूचना पर उन्होंने चौकी से वन कर्मियों को मौके पर भेजा। उन्होंने किसी तरह से वहां से हाथी को जंगल में खदेड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें