बनबसा में फुटबाल मैच खेलने के लिए तैयार टीमों के खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
बनबसा (चंपावत)। बनबसा मिनी स्टेडियम में मंगलवार से बनबसा फुटबाल चैंपियनशिप शुरू हो गई। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने किया। उद्घाटन मुकाबला टनकपुर की कुमाऊं यूनाइटेड ने बनबसा स्टेडियम को पेनल्टी शूटआउट में हरा जीत लिया।
बनबसा स्टेडियम और टनकपुर की टीमों के बीच फुटबाल चैंपियनशिप का पहला मैच खेला गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल की बराबरी पर रहीं। पेनल्टी शूटआउट में टनकपुर की टीम ने 3-2 से जीत दर्ज की। रेफरी विवेक चंद, लाइनमैन मन्नत चंद और शुभम रावत रहे। स्कोरर राजेंद्र धामी थे। आंखों देखा हाल प्रकाश गोस्वामी ने सुनाया। फुटबाल कोच आरबी मल्ल, प्रधान राकेश चंद, कमलेश भटृ, जतिन देउपा, विनय चंद बिन्नी आदि ने सहयोग दिया। संवाद