फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर रोडवेज डिपो ऑफ रोड बसें भी सड़कों पर दौड़ाएगा

Fri, 26 Dec 2025 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के रोडवेज कार्यशाला में मरम्मत के लिए खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। कुमाऊं के प्रमुख रोडवेज के टनकपुर डिपो को भले ही नई बसों की डिमांड प्रशासन पूरी कराने में विफल साबित हो रहा है। कम संसाधनों में ही डिपो प्रशासन 93 पर 84 बसों को ऑन रोड कर यातायात सुविधा दे रहा है। बसों की कमी को दूर करने के लिए डिपो ने ऑफ रोड बसों को भी मैदान में दौड़ाने का निर्णय लिया है। वर्तमान में चार ऑफ रोड बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

बसों की कमी से जूझ रहे रोडवेज डिपो ने अब ऑफ रोड बसों की ठीक करने की तैयारी शुरू कर दी है। 13 बसों में से नौ को ठीक करने का काम किया जा रहा है। इससे कुछ हद तक डिपो को राहत मिलेगी। जनवरी तक सभी बसों को ऑन रोड किया जाएगा। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम रोडवेज कार्याशाला पहुंची। यहां टूटे शीशे वाली बसें कम नजर आईं। में प्रभारी एआरएम केएस राणा ने बताया कि 15 दिन पहले ही मरम्मत के लिए धन मिला है। ऑन रोड 84 बसों में अब ठंड से बचाव के लिए सभी शीशे की खिड़कियां ठीक है, जो टूटी थीं, उनकी मरम्मत कर दी हैं। फॉग लाइट भी सभी में लगा दी गई हैं। मात्र दो-तीन बसों में कुछ खिड़की में शीशा न लग पाने पर चादर लगाई हैं। पुरानी नौ बसों को ठीक करने का काम किया जा रहा है।
-
ठंड में 20 से कम यात्री नहीं दौड़ रही बस
टनकपुर। रोडवेज की ओर से ठंड के मौसम में 20 से कम यात्री होने की दशा में उस मार्ग पर संचालित नहीं किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को दिल्ली मार्ग की शाम 7:30 और रात आठ बजे की दो बसों में यात्री कम होने पर नहीं दौड़ाया गया। प्रभारी एआरएम केएस राणा ने बताया कि दिल्ली यात्रा माग पर 17 बसों का संचालन होता है। इनमें आठ अप और आठ डाउन बसों का संचालन किया जाता है। एक बस को स्पेयर में रखा जाता है। इस समय ठंड के चलते दिल्ली यात्रा मार्ग में प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें