टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच 09 पर स्वाला डेंजर जोन । संवाद
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच स्वाला क्षेत्र में रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि यह प्रतिबंध 28 से 30 सितंबर क प्रभावी रहेगा।
डीएम ने कहा कि यह निर्णय राष्ट्रीय राजमार्ग खंड लोनिवि लोहाघाट के अधिशासी अभियंता के अनुरोध पर लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्वाला भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र है। इसमें यातायात की सुगमता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मार्ग के सुदृढ़ीकरण और चौड़ीकरण का आवश्यक कार्य प्रस्तावित है। इन सुधारात्मक कार्यों को सुरक्षित रूप से पूरा करने के लिए रात के समय यातायात बंद करना अनिवार्य है। डीएम ने कहा कि प्रतिबंधित अवधि में केवल चिकित्सीय वाहनों का ही अपरिहार्य स्थिति में आवागमन किया जा सकेगा। स्वाला डेंजर जोन में करीब 30 मीटर हिस्सा लगातार धंस रहा है।