फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: आज भी बंद रहेगा टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच

Wed, 25 Sep 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर डेंजर जोन स्वाला में पहाड़ी से मशीन की ओर आता बोल्डर। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच 26 सितंबर बृहस्पतिवार को भी सभी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। डीएम नवनीत पांडे ने बुधवार को एनएच के अधीक्षण अभियंता सहित अन्य अधिकारियों के साथ एनएच के किलोमीटर 106 स्वाला में बंद सड़क मार्ग को खोलने के लिए किए जा रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एनएच के अधिकारियों ने स्वाला में बंद सड़क को खोलने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती ने बताया कि अभी भी इस स्थान पर लगातार मलबा गिर रहा है, इसे हटाया जाना है। इसके मद्देनजर बृहस्पतिवार 26 सितंबर को एनएच पर टनकपुर से चंपावत तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन बंद रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें