फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश ने थाम दिये सड़क के पहिये, टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर बंद रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। भारी बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग दिनभर बंद रहा। बोल्डर और मलबा आने से भारतोली के पास 100 मीटर क्षेत्र में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया। इससे मार्ग पर पूरे दिन आवाजाही बंद रही। मार्ग पर 45 से अधिक वाहन फंसे होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। एनएच पर झालाकुड़ी के पास पिथौरागढ़ जा रहा सब्जी से लदा एक ट्रक मलबे की चपेट में आ गया। अलबत्ता कोई नुकसान नहीं हुआ। बाद में ट्रक को जेसीबी के जरिये निकाला जा सका। अलबत्ता टनकपुर से बाराकोट तक का हिस्सा सुचारु है। बुधवार को डीएम विनीत तोमर और एसपी लोकेश्वर सिंह ने भारतोली का मुआयना किया। इस क्षेत्र में खतरे के मद्देनजर बृहस्पतिवार से रात में आवाजाही नहीं हो सकेगी। वहीं चंपावत जिले में ग्रामीण क्षेत्रों की 15 सड़कें भी बंद हैं।
विज्ञापन

एनएच पर अमरूबैंड, झालाकुड़ी, स्वांला, धौन और भारतोली के पास मलबा आने से मार्ग बंद रहा। सुबह करीब नौ बजे भारतोली को छोड़ शेष चार स्थानों से मलबा हटाकर यातायात सुचारु कर दिया। लेकिन भारतोली में पहाड़ी से लगातार पत्थर लुढ़कते रहे। इससे 100 मीटर सड़क का अधिकांश हिस्सा धंस गया। डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने एनएच खंड के ईई एलडी मथेला को जल्द से जल्द सड़क खोलने के लिए अधिक मशीन लगाने सहित सभी कदम उठाने के निर्देश दिए। लेकिन चार जेसीबी मशीन लाने के अलावा तमाम मशक्कत के बावजूद सड़क को बुधवार देर शाम तक नहीं खोला जा सका। एनएच पर टनकपुर से बाराकोट तक की आवाजाही तो सुबह नौ बजे सुचारु हो गई, लेकिन भारतोली में आए अवरोध के चलते इससे पिथौरागढ़ तक की आवाजाही बंद रही। सड़क बंद होने से रोडवेज बस, जीप, ट्रक सहित 45 से अधिक वाहन फंसे रहे।
फंसे यात्रियों को बांटी राहत सामग्री
लोहाघाट (चंपावत)। एनएच पर भारतोली के पास सड़क धंसने से फंसे यात्रियों को प्रशासन की ओर से राहत सामग्री बांटी गई। एसडीएम आरसी गौतम और तहसीलदार ललित तिवारी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने लोगों को पानी, बिस्कुट का वितरण किया।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बंद 15 ग्रामीण सड़कें:
ककरालीगेट-पूर्णागिरि, किमतोली-पंचेश्वर, किमतोली-रौसाल, पाटी-छत्तरद्यार, बांकू-सुल्ला, डुंगराबोरा-मटियानी, रौसाल-डुंगराबोरा, स्याला-पोथ, गल्लागांव-देवलीमाफी, बगौटी-डुंगरालेटी, बाराकोट-कोठेरा, मंच-कारी, सिर्तोली-मंगोली, लेटी-तरकुली और टुंटाबिष्ट मोटर मार्ग।
चंपावत जिले में बारिश का विवरण
चंपावत 95 मिमी
लोहाघाट 63 मिमी
पाटी 40 मिमी
टनकपुर-बनबसा 189 मिमी
काम नहीं कर रहे से आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबर, नए नंबर जारी किए
चंपावत। आपदा नियंत्रण कक्ष के दो नंबर (05965-230819 और टॉल फ्री नंबर 1077) के अक्सर काम नहीं करने से बीते दो दिन से लोग परेशान थे। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडे ने इन शिकायतों के मद्देनजर आपदा प्रबंधन विभाग ने अब नए नंबर जारी किए हैं। जो इस प्रकार हैं। जिला आपदा नियंत्रण कक्ष, चंपावत: 05965-230703, वाट्सेप नंबर: 7895318895, 9917384226, 9758865458, 8126360465, चंपावत तहसील : 6397374138, 7456015714, 8394075014
विज्ञापन

लोहाघाट तहसील: 7900381128, 7249977720, पाटी तहसील: 9458148878, 7351303430
टनकपुर तहसील: 7456015119, 7252958795
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रात को इस समय बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही
मार्ग समय
चंपावत से टनकपुर की ओर शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक।
चंपावत से घाट की ओर शाम 7 बजे से सुबह 6 बजे तक।
टनकपुर से चंपावत की ओर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक।
घाट से चंपावत की ओर शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें