फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: साढ़े छह घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग

Sun, 23 Jul 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर अमोडी के पास मलबा हटाती मशीन। संवाद
विज्ञापन
चंपावत। शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर साढ़े छह घंटे वाहनों का आवागमन ठप रहा। वाहनों की लंबी कतार से सैकड़ों यात्री घंटों तक फंसे रहे। धौन-बनलेख के बीच एक मैक्स जीप काफी देर तक फंसी रही। वहीं चंपावत-मंच-तामली सड़क पर गंडकी नदी के तेज प्रवाह में एक बाइक सवार प्रहलाद सिंह बहते-बहते बचा। हालांकि उनकी बाइक (यूके 03/ए 7485) बह गई। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि सड़क बंद रहने के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर टनकपुर और चंपावत की ओर से आने वाले वाहनों को पहले ही रोक लिया गया था।
विज्ञापन

भारी मलबा आने से शनिवार सुबह से एनएच पर छह जगह (सिन्याड़ी, चल्थी, अमोड़ी, स्वांला, धौन और घाट) वाहनों की आवाजाही ठप हुई। सुबह पांच बजे से 11:30 बजे तक इन हिस्सों के बंद रहने से लोगों को दुश्वारी हुई। एनएच खंड ने आठ मशीन लगाकर तेजी से मलबा हटाया।

चंपावत जिले की बंद हैं ये 17 सड़कें
धौन-दियूरी, रीठा-सीता देवी मंदिर, गौड़ी-किमतोली, अमोड़ी-छतकोट, जैगांव-जैतोली, धौन-दियूरी-बजौन, सिप्टी-अमकडिय़ा, खटोली मल्ली-वैला, एसएच 29-खटोली मल्ली, धौन-सल्ली, चल्थी-नौलापानी, स्याला-पोथ, बांकू-सुल्ला-पासम, किमतोली-कोट, सिमलखेत-सिब्योली, चिलनियां-पुनैाली और कुल्यालगांव-साल सड़क।
विज्ञापन

चंपावत जिले की बारिश का आंकड़ा मिमी में
चंपावत : 95
लोहाघाट : 120
पाटी : 12
बनबसा : 90
बाक्स
सूखीढांग में कई दुकानों में पानी घुसा
चंपावत। तेज बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सूखीढांग की कई दुकानों को नुकसान हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता पंडित शंकर जोशी ने बताया कि नालियों में निकास व्यवस्था ठीक नहीं होने से तेज बारिश से सड़क का पानी सीधे दुकान में घुस गया और बड़ा नुकसान हो गया। ग्रामीणों ने निकास व्यवस्था को ठीक करने की मांग की है।

बाक्स
मानाढुंगा में भारी बारिश से मकान में मलबा घुसने से बाल-बाल बचे लोग
घर में रह रहे पांच लोगों ने भागकर बचाई जान
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। शुक्रवार रात हुई भारी बारिश से ग्राम पंचायत मानाढुंगा के नवाड़ तोक में एक आवासीय भवन में मलबा घुस गया। मलबा घुसने का अहसास होने पर घर में रह रहे पांच लोगों ने भागकर जान बचाई। किमतोली-रौसाल सड़क का मलबा नवाड़ तोक के भुवन चंद्र जोशी के मकान में घुस गया। आननफानन पूरे परिवार ने किसी तरह घर से बाहर निकलकर जान बचाई। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने घर में जमा हुए मलबे को साफ किया। तहसीलदार विजय गोस्वामी के नेतृत्व में पहुंची राजस्व विभाग की टीम ने मलबे को हटवाकर मार्ग खोला। मोटर मार्ग में कलवर्ट बंद होने से अखिलतारिणी सड़क का मलबा भी रौसाल मार्ग पर आ गया। तहसीलदार ने लोनिवि के अधिकारियों को तत्काल बंद नालियों और स्क्रबर खोलने के निर्देश दिए हैं।

बाक्स
पेयजल लाइन टूटी, लोग पानी के लिए तरसे
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मूसलाधार बारिश से पूर्णागिरि धाम की पेयजल व्यवस्था क्षतिग्रस्त हो गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि निगालीगाड़ और ठुंगागाड़ पेयजल योजना के कई पाइप के बहने से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस वजह से टुन्नास, सिद्धमोड़, जमराड़ी, मल्ली टाक, चंद्रिका खटक आदि क्षेत्रों में पेयजल किल्लत का सामाना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें