फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ घंटे बंद रहा टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर दसवे मील पर आए मलबे को हटाती पॉकलैंड मशीन। संवाद - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। यहां से 60 किमी दूर सूखीढांग-बस्टिया के बीच दसवें मील पर मलबा आने से शुक्रवार को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग डेढ़ घंटे बंद रहा। दर्जनों वाहनों के रास्ते में फंसने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

दसवें मील पर शुक्रवार सुबह 9:50 बजे मलबा आ गया। पहाड़ी से लगातार आ रहे मलबे को हटाने के लिए एनएच खंड की टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ी। दो मशीनों के जरिये डेढ़ घंटे बाद 11:15 बजे मलबा हटाकर आवाजाही शुरू की जा सकी। वहीं चंपावत जिले में सुबह सात ग्रामीण मार्ग बंद थे। शाम तक छह मार्ग खोल लिए गए। एक सड़क (हरम-रमेला) अब भी बंद है। वहीं आपदा में क्षतिग्रस्त 70 पेयजल योजनाओं में से 68 ठीक कर दी गई है जबकि दो योजनाओं की मरम्मत शनिवार तक पूरी होने की उम्मीद है।
चंपावत जिले में हुई बारिश
चंपावत: 4 मिलीमीटर
पाटी: 2 मिलीमीटर
दिनभर हुई बिजली की आंख-मिचौली
चंपावत। चंपावत में शुक्रवार दिनभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही। दिनभर में 15 बार पावर कट हुआ। इससे लोगों को भारी परेशानी हुई। बिजली आधारित कारोबार भी प्रभावित रहा। ऊर्जा निगम के ईई एसके गुप्ता ने बताया कि सब स्टेशन में आई खामी की वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। इसे शाम तक ठीक कर लिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें