फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद ने फूंका कुलपति का पुतला

विज्ञापन
चंपावत महाविद्यालय में कुलपति का पुतला फूंकने के दौरान आक्रोश जताते विद्यार्थी परिषद कार्यकर्? - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय की ओर से त्रुटिपूर्ण परीक्षा परिणामों को एक माह बाद भी नहीं सुधारे जाने से खफा विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंका। कहा कि छात्र-छात्राओं की ओर से बार-बार दिए गए ज्ञापनों पर भी विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की जिससे सभी छात्र-छात्राओं में आक्रोश है।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित सिंह देउपा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने कुलपति का पुतला फूंका। कहा कि सोबन सिंह विश्वविद्यालय की ओर से घोषित किए गए परीक्षा परिणाम के ऑनलाइन रिजल्ट में हुई त्रुटियों को लगभग एक महीने बाद भी सुधारा नहीं गया है। पुतला फूंकने वालों में छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष पारस महर, शंकर जोशी, मुकेश जोशी, रविशंकर, गौरव महराना, राहुल कुमार, प्रवेश सिंह, सूरज जोशी, दीपा जोशी, पूजा महर, सोनी बोहरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें