फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग साढ़े चार घंटे बंद रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। बारिश से रविवार की सुबह टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला के काफी मलबा आ गया। इसके चलते सड़क पर करीब साढ़े चार घंटे आवाजाही ठप रही। सड़क बंद होने से सैकड़ों मुसाफिरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। धुंध छाने से मलबा हटाने के काम में भी दिक्कतें आई। इसके अलावा चंपावत जिले में एक ग्रामीण सड़क (बाराकोट से रुइयां) भी बंद है।
विज्ञापन

एनएच पर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर यहां से 22 किमी दूर स्वांला मंदिर के नजदीक रविवार सुबह साढ़े आठ बजे काफी मलबा आ गया। मलबा आने से सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सैकड़ों यात्री घंटों फंसे रहे। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड और शिवालया कंपनी की ओर से भेजी गई मशीनों से मलबे को हटाया जा सका। और दोपहर 12.35 बजे सड़क को आवाजाही के लिए सुचारु किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें