फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर पांच घंटे आवाजाही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। लगातार हुई भारी बारिश से टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को पांच घंटे तक बंद रहा। झालाकुड़ी, धौन, स्वांला, भारतोली के पास मलबा आने से आवाजाही प्रभावित रही। कई वाहनों के फंसे रहने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

मलबा आने से एनएच सुबह साढ़े छह बजे से शाम चार बजे तक कई चरणों कुल पांच घंटे तक बाधित रहा। सुबह झालाकुड़ी, धौन और स्वांला के पास बंद सड़क दो घंटे बाद साढ़े आठ बजे खुली। करीब 11 बजे भारतोली के पास एनएच पर भारी मलबा आने से तीन घंटे तक आवाजाही बंद रही। यहां सड़क खोलने के लिए एनएच खंड को मशक्कत करनी पड़ी।
चार जेसीबी के जरिये सड़क को खोला जा सका, लेकिन सड़क खुलने के बावजूद भारतोली के पास संकरी जगह होने से आवाजाही जोखिमभरी बनी है। एनएच खंड के ईई एलडी मथेला का कहना है कि सड़क को फिलहाल आवाजाही लायक बना दिया गया है, लेकिन सड़क से मलबे को पूरी तरह बुधवार तक हटाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें