फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर नगर पालिका ने स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रदेश में 32वां स्थान पाया

Thu, 17 Jul 2025 10:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम आ गया है। इसमें प्रदेश के 107 निकायों में टनकपुर पालिका को 32वीं रैंक जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 890वीं रैंक मिली है। वर्ष 2023 में प्रदेश स्तर पर पालिका की रैंक 68 जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 3759 थी। चंपावत पालिका पिछले साल के मुकाबले नीचे लुढ़का है। लोहाघाट को राज्य स्तर पर 19वीं और बनबसा को 29वीं रैंक मिली है।
विज्ञापन

पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि पालिका क्षेत्र में निरंतर बेहतर सफाई व्यवस्था के कार्य किए जा रहे हैं। रैंक में सुधार से पालिका कर्मचारियों में उत्साह है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के चार निकायों में राज्य स्तर पर बनबसा की राज्य में 29वीं रैंक, लोहाघाट 19 और चंपावत की 50वीं रैंक है। राष्ट्रीय स्तर पर बनबसा की 905वीं रैंक, लोहाघाट की 670 और चंपावत की 1284वीं रैंक है। वर्ष 2023 की राज्य रैंक पर नजर डालें तो बनबसा 48वें, लोहाघाट 17वें और चंपावत आठवें नंबर पर आया था जबकि राष्ट्रीय स्तर पर बनबसा 3513वें, लोहाघाट 2637वें और चंपावत 2144वें स्थान पर रहा था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें