फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: टनकपुर में गणेश महोत्सव से माहौल भक्तिमय, मूर्ति विसर्जन किया

Tue, 22 Sep 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। नगर के वार्ड संख्या सात स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन सुबह पूजा-अर्चना के बाद शाम को मुख्य मार्ग से शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने शारदा घाट पहुंचकर गणेश की मूर्ति का शारदा नदी में विसर्जन किया।
विज्ञापन

महोत्सव के तहत 14 सितंबर को विधि-विधान से गणेश की मूर्ति स्थापित की गई थी। अंबेडकर पार्क में प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और रात में बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान तुलसी कुंवर की अध्यक्षता में रिद्धि-सिद्धि विनायक कमेटी का गठन भी किया गया।
विसर्जन कार्यक्रम में सुनीता कुंवर, गुड़िया, कविता, बबीता देवी, कमलेश देवी, कल्पना, स्वामी शर्मा, नीरज कश्यप, प्रियंका ठाकुर, प्राची शुक्ला, दीपा महर, चंदा बेलवाल, संतोष कुमार, यशवंत, सचिन, पिंकी शर्मा, रेनू शर्मा, प्रियंका शर्मा, नन्ही देवी, गीता बिष्ट, रीता मिश्रा, सुनीता सक्सेना, सोनाली सक्सेना और मंजू प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें