फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर में चार माह से तहसीलदार नहीं

Sat, 28 May 2016 09:10 PM IST
ब्यूराे/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। चार माह से तहसीलदार का पद रिक्त रहने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। ग्राम प्रधान संगठन ने एसडीएम नरेश दुर्गापाल के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्थायी तहसीलदार तैनात करने की मांग की है। 31 जनवरी को तहसीलदार भगीरथी जोशी के सेवानिवृत्त होने के बाद से अब स्थायी तहसीलदार की तैनाती नहीं हुई है।
विज्ञापन


कानूनगो को प्रभारी तहसीलदार का जिम्मा सौंपा गया है, लेकिन उन्हें स्थायी तहसीलदार के अधिकार न दिए जाने से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। शनिवार को ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष अमजद हुसैन के नेतृत्व में एसडीएम से मिले प्रधानों ने जल्द स्थायी तहसीलदार तैनात नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन देने वालों में अरुण कुमार, किरन देवी, गीता, गंगा गुरूंग, रेनू देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें