फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रास्ते में जवाब दे गई टनकपुर डिपो की बस, यात्री हुए परेशान

Tue, 10 Mar 2026 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीच रास्ते में खराब हुई रोडवेज बस के चलते सड़क किनारे इं
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज परिवहन निगम की पुरानी बसें आए दिन रास्ते में खराब हो रही हैं। मंगलवार को टनकपुर डिपो की पिथौरागढ़ जा रही बस पिथौरागढ़-टनकपुर एनएच पर मानेश्वर के पास अचानक खराब हो गई, इससे बस में सवार 15 से अधिक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार टनकपुर डिपो की बस यूके 07पीए 3234 यात्रियों को लेकर टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। इस दौरान मानेश्वर के पास बस खराब हो गई। बस में पिथौरागढ़ और लोहाघाट के 15 से अधिक यात्री सवार थे। इस दौरान चालक ने बस को ठीक करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। कुछ देर इंतजार के बाद पीछे से आ रही लोहाघाट डिपो की बस में यात्रियों को ट्रांसफर किया गया। जबकि अन्य को पिथौरागढ़ की बस से भेजा गया। एआरएम धीरज वर्मा ने बताया कि बस में तकनीकी खराब के चलते समस्या आ गई थी। यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्य के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें