फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: जीत के साथ टनकपुर ब्लू फाइनल में पहुंचा

Sun, 22 Jun 2025 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
टनकपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में गैंद के लिए ​भिड़ते स्टेडियम ब्लू और आरेंज टीम के फुटबालर। संव
विज्ञापन
टनकपुर (चपावत)। खेल निदेशालय और प्रशासन की ओर से अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम में फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इसमें टनकपुर ब्लू ने टनकपुर ऑरेंज को 3-0 गोल से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। सोमवार को फाइनल मैच होगा।
विज्ञापन

स्टेडियम के फुटबाल कोच गौरव खोलिया ने बताया कि स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा ले रही हैं। रविवार को सुबह बरसात होने से शाम को दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहला मैच टनकपुर आरेंज और ब्लू के बीच हुआ। स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा ने शुभारंभ किया। टनकपुर ब्लू के खिलाड़ी प्रियांशु ने दो गोल और रोहन ने एक गोल दागा। ऑरेंज की टीम कोई गोल नहीं दाग पाई। ब्लू टीम ने फाइनल में प्रवेश किया। देर शाम को खेले गए दूसरे मैच में टनकपुर यलो ने रेड को 2-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें