फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर और खटीमा ने जीते मुकाबले

Sat, 10 Oct 2015 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। शनिवार को हुए उद्घाटन मुकाबले में टनकपुर ने स्पोर्ट्स कालेज देहरादून को और खटीमा ने हल्द्वानी हॉस्टल की टीम को शिकस्त दी। इससे पहले मुख्य अतिथि विधायक हेमेश खर्कवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


गोलचौड़ मैदान में टनकपुर और स्पोर्ट्स कालेज देहरादून के बीच हुआ पहला मुकाबला बेहद कांटे का रहा। पहला हाफ गोल रहित रहा। दूसरे हाफ के 14वें मिनट में टनकपुर के राइट आउट बलवीर ने फील्ड गोल कर खाता खोला। देहरादून की टीम ने मैच में वापसी करने की कई कोशिश की, लेकिन टनकपुर के डिफेंडरों ने उनके सभी प्रयास नाकाम कर दिए।

दूसरा मैच खटीमा और हल्द्वानी हॉस्टल के बीच हुआ। पहले हाफ के तीसवें मिनट में खटीमा के सेंटर फारवर्ड विकास ने गोल किया। ये बढ़त अंत तक कायम रही। निर्णायक तनवीर अहमद, गोपाल सिंह नेगी और सलीम थे। आंखों देखा हाल अशोक वर्मा ने सुनाया।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी आरएस धामी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर डीआईओ एनएस बिष्ट, श्याम नारायण पांडेय, हरगोविंद बोहरा, शंकर पांडेय, श्याम कार्की, महेंद्र बोरा, प्रदीप बोरा, विजय वर्मा, अशोक कार्की, विपिन जोशी, लक्ष्मण पाटनी, अमित वर्मा, चंदन अधिकारी, नवीन वर्मा, नरेश जोशी, मुन्ना राय, राकेश बिष्ट, मंदीप ढेक, विक्की चौधरी मौजूद थे। प्रतियोगिता में दस टीमें हिस्सा ले रही हैं।

आज के मुकाबले
राज्य आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच होंगे। पहला मुकाबला अपरान्ह एक बजे से बागेश्वर और लोहाघाट के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच मेजबान चंपावत और चमोली के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें