फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलबा आने से राष्ट्रीय राजमार्ग में यातायात अवरूद्ध

विज्ञापन
चंपावत के रीठासाहिब पुलिस थाने के सामने गिरे चीड़ के पेड़ को हटाते स्थानीय नागरिक। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात बंद हो गया है। स्वांला और धौन के बीच की पहाड़ियां बारिश के चलते बेहद संवेदनशील हो गई हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वांला मंदिर के समीप सुबह साढ़े छह बजे मलबा आने से यातायात बंद हो गया। कार्यदायी संस्था ने करीब एक घंटे के बाद यातायात सुचारु किया। शिवालया के वर्क सुपरवाइजर पीडी जोशी ने बताया कि स्वांला के अलावा स्वांला और धौन के बीच में भी करीब नौ बजे एक बार फिर मलबा आ गया, जिसे हटाकर 10 मिनट बाद मार्ग खोला गया। इसके अलावा बारिश से लोहाघाट-पंचेश्वर, थुवामौनी-बासबस्वाड़ी, तड़ीगांव-इंद्रपुरी और कामाज्यूला-भनार सड़क भी मलबा आने से बंद हो गईं, जिन्हें खोलने का प्रयास किया जा रहा है। उधर रीठासाहिब पुलिस थाने के समीप चीड़ का एक सूखा पेड़ सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मेहनत से पेड़ को हटाकर छोटे वाहनों के लिए यातायात सुचारु बनाया।
बनबसा में हुई 55 एमएम बारिश
बनबसा (चंपावत)। पिछले 24 घंटों में बनबसा क्षेत्र में 55 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हैडवर्क्स के प्रभारी बैराज अटेंडेंट जेई संजय सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बनबसा में 55 मिमी. बारिश हुई है। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे शारदा नदी का जलस्तर 91630 क्सूसेक पहुंच गया था, जो बाद में घटने लगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें