तामली के लिए रोडवेज की नियमित बस सेवा शुरू
- फोटो : अमर उजाला
रोडवेज ने सीमांत तल्लादेश तामली के लिए नियमित बस सेवा शुरू कर दी है। शुक्रवार को विधायक हेमेश खर्कवाल ने तामली के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जिले के अन्य पर्वतीय मार्गों पर भी रोडवेज बस सेवा शुरू कराई जाएगी।
चंपावत के रीठासाहिब और तामली मार्ग पर रोडवेज बसों के संचालन की मांग लंबे समय से उठ रही थी। नई बसें मिलने के बाद टनकपुर रीजन ने रीठासाहिब और तामली दोनों मार्गों पर बसों का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को विधायक खर्कवाल ने सिटी बस स्टेशन में तामली बस सेवा को हरी झंडी दिखाई।
रोडवेज के प्रभारी मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा ने बताया कि एक बस तामली से सुबह सात बजे बरेली के लिए रवाना होगी और दूसरी बस बरेली से सुबह पांच बजे तामली के लिए रवाना होगी। इस मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा, मंडी समिति सभापति हरीश भट्ट, रोडवेज इंप्लाइज यूनियन के संतोष कुमार गुप्ता, हुकुम चंद, कर्मचारी यूनियन के नीरज सिंह आदि मौजूद थे।