फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं की परीक्षा नजदीक स्थित महाविद्यालय में कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। कुमाऊं विश्वविद्यालय से जुड़े महाविद्यालयों में अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू की जा रही है। छात्र नेताओं ने डीएम के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर छात्र-छात्राओं की परीक्षाएं नजदीकी डिग्री कॉलेजों में कराए जाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

कहा गया है कि कोरोना काल में परीक्षा को लेकर छात्रों और उनके अभिभावकों में अत्यधिक डर का माहौल है। न्यायालय के निर्देश पर छात्रों की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा होनी है। कई छात्र जिले से बाहर के कॉलेजों में पढ़ रहे हैं। कोरोना के कारण वह अपने कमरे छोड़कर वापस आ चुके हैं। उनके रहने की कोई व्यवस्था नहीं है।
कहा गया है कि परीक्षा फार्म भरते समय विश्वविद्यालय की ओर से नजदीकी महाविद्यालय का विकल्प भी मांगा गया था। ऐसे में छात्र-छात्राओं को नजदीकी महाविद्यालय में परीक्षा देने की अनुमति दी जानी चाहिए। पूर्व छात्र संघ महासचिव हरीश चंद्र जोशी के नेतृत्व में ज्ञापन देने वालों में मुकेश चंद्र जोशी, पीयूष जोशी, कैलाश नाथ, प्रेम जोशी, पारस सिंह महर, रविशंकर आदि छात्र नेता शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें