फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े बकाएदारों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई करें

विज्ञापन
चंपावत जिला सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम और अन्य अधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। जिला सभागार में राजस्व विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीएम एसएन पांडेय ने शत-प्रतिशत राजस्व वसूली तथा लंबित वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने बड़े बकाएदारों के खिलाफ तत्काल बंदी, कुड़की एवं नीलामी की कार्रवाई अमल में लाने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने भूमि अधिग्रहण मामलों के प्रतिकर का तत्काल भुगतान करने, अमीनों को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने तथा राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश तहसीलों को दिए। समीक्षा के दौरान विविध देय की वसूली में बाराकोट व पाटी तहसील की धीमी प्रगति पर डीएम ने वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति, आय, हैसियत, स्थायी आदि प्रमाण पत्रों की समीक्षा करते हुए कहा कि जो भी प्रमाण पत्र जिस भी स्तर से लंबित हैं उसे तत्काल निस्तारित करें, ताकि आम लोगों को परेशानी ना हो। अवैध खनन की समीक्षा के दौरान प्रभारी अधिकारी गोपाल दत्त पांडेय ने बताया कि अवैध खनन के जिले में कुल 30 मामले हैं। आरोपित अर्थदंड की धनराशि की वसूली का कार्य किया जा रहा हैं। डीएम ने सीएम हेल्प लाइन और सोच पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का समय निस्तारण करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम अनिल गर्ब्याल, हिमांशु कफलटिया, आरसी गौतम, नायब तहसीलदारों सहित राजस्व विभाग के विभिन्न पटलों के पटल सहायक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें