फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डी नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम को उठाएं कारगर कदम : डीएम

Wed, 03 Sep 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
 बनबसा में देर रात आपदा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेते डीएम और एसपी। स्रो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीती देर शाम यहां पहुंचे डीएम मनीष कुमार और एसपी अजय गणपति ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ग्रस्त गुदमी, देवीपुरा, सोनिया नाला, पचपकरिया का जायजा लिया। साथ ही हुड्डी नदी से चंदनी और आनंदपुर में हो रहे भूकटाव को देखा। उन्होंने अपने मातहतों को नदी से हो रहे भूकटाव की रोकथाम करने को कारगर कदम उठाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


डीएम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पीड़ितों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाकर उन्हें राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मातहतों से राहत शिविरों के संबंध में भी जानकारियां हासिल की। एसपी अजय गणपति ने पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीअरएफ टीमों को सतर्क रहने और आपदा से निपटने को त्वरित कार्रवाई करने को कहा। वहां विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी आदि रहे। संवाद
बाढ़ से नुकसान पर ग्रामीणों को मिले मुआवजा

प्रधान नेहा बसेड़ा ने बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को उचित मुआवजा देने की मांग के लिए डीएम को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा कि एक सितंबर को जगबूड़ा नदी के बहाव के कारण गांव में बाढ़ आ गई थी। ग्रामीण अपना सामान घरों में छोड़ जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। प्रधान ने डीएम से पूरे गांव का सर्वे करा ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें