फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्यो में गुणवत्ता और पारदर्शिता का ध्यान रखें

विज्ञापन
लोहाघाट में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते ग्रामीण विकास सचिव हरवंश सिंह चुघ। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
ग्रामीण निर्माण विभाग के सचिव हरबंस सिंह चुघ ने लोहाघाट विश्राम गृह में आयोजित बैठक में नाबार्ड पोषित ग्रामीण सड़कों की प्रगति की समीक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने चंपावत, पिथौरागढ़ व डीडीहाट प्रखंड के अधिशासी अभियंताओं को नाबार्ड पोषित पूर्ण ग्रामीण सड़कों की रिपोर्ट भेजने के साथ विभिन्न विभागों से प्रखंडों को प्राप्त सड़क, भवन, पुल, पेयजल लाइन आदि निर्माण में पूर्ण गुणवत्ता, पारदर्शिता व समयबद्धता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
उन्होंने ग्रामीण निर्माण विभाग को सड़कों के साथ अन्य विभिन्न विभागों से प्राप्त कार्यों को तय समय पर पूर्ण करने और अधिशासी अभियंताओं सहित अधीक्षण अभियंता को समय-समय पर कार्यों की गुणवत्ता का परीक्षण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीनों प्रखंडों के अभियंताओं को उत्कृष्ट कार्यों की फ्लैक्सी तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा। समीक्षा बैठक में अपर सचिव जीबी ओली, मुख्य अभियंता वाईडी पांडेय, एके पंत, अधीक्षण अभियंता आशुतोष कौशिक, अधिशासी अभियंता केके जोशी, पिथौरागढ़ एलसी पांडेय, डीडीहाट जीवन सिंह धर्मशक्तू सहित सभी प्रखंडों के सहायक अभियंता आदि उपस्थित रहे।
मडियोली और चल्थिया में किया निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण
रीठासाहिब/चंपावत। प्रदेश के ग्रामीण निर्माण विभाग के सचिव हरवंश सिंह एवं अपर सचिव जीवी ओली ने अधिकारियों के साथ रीठासाहिब क्षेत्र में निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने मडियोली, चल्थिया में निर्माण कार्य देखा और कहा कि ग्रामीण सड़क मार्गों के निर्माण में तेजी लाई जाए। बाद में उन्होंने मीठे रीठे के चमत्कार के लिए प्रसिद्ध गुरुद्वारा श्री रीठासाहिब में मत्था टेका।
विज्ञापन

गुरुद्वारा प्रबंधक बाबा श्याम सिंह ने उन्हें और उनके साथ आए मुख्य अभियंताओं व एसडीएम को सरोपा व कृपाण भेंटकर सम्मानित किया। गुरुद्वारा प्रबंधक ने उन्हें गुरुद्वारे के इतिहास की जानकारी दी। साथ ही पार्किंग समस्या, रीठासाहिब को हेली सेवा से जोड़ने, लधिया नदी पर पुल का निर्माण करने संबंधी मांगें रखीं। भ्रमण में एसडीएम शिप्रा जोशी, एई एसके खान, अपर सहायक अभियंता प्रमोद वर्मा, ऋषभ साह, रंजीत कुमार, प्रियंका, कुंदन सिंह, विनेश सैनी भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें