फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें 

Thu, 23 Mar 2017 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
विज्ञापन
बैठक में डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
 डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने सभी तहसीलदारों, एसडीएम, परिवहन और पुलिस विभाग के अधिकारियों को तेज गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार को सड़क सुरक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा एक आम और महत्वपूर्ण विषय है। खासतौर पर युवाओं और नए चालकों में समुचित जागरूकता लाने के और अधिक प्रयास किया जाना आवश्यक है। डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों और स्वयं की जान जोखिम में डालकर वाहन चलाने वालों के नियमानुसार लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करें। उन्होंने एआरटीओ, पुलिस, आबकारी विभाग से संयुक्त अभियान चलाते हुए चेकिंग अभियान में और अधिक तेजी लाने तथा समय-समय पर स्थान बदलते हुए चेकिंग के निर्देश दिए। 
उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों के वाहनों में एल्कोमीटर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने रोड निर्माण एजेंसियों को सख्त निर्देश देकर कहा कि 15 दिनों के भीतर तीव्र मोड़ों पर साइन बोर्ड लगाएं तथा पुलों पर उनकी वहन क्षमता का बोर्ड चस्पा करें। उन्होंने लोनिवि लोहाघाट के ईई के अनुपस्थित रहने तथा अभी तक सड़कों पर रोड साइनेज स्थापित न करने को गंभीरता से लेते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश एडीएम को दिए। डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को एक सप्ताह के अंदर जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर स्थापित सीसीटीवी को पुलिस और आपदा कंट्रोल रूम से लिंक करने के निर्देश दिए। बैठक में एसपी रामचंद्र राजगुरू, एडीएम हेमंत वर्मा, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, अनिल चन्याल, एआरटीओ रश्मि भट्ट आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब की दुकानों को अन्यत्र शिफ्ट करने के निर्देश
चंपावत। डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने बैठक में जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह को उच्चतम तथा उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक दशा में एक अप्रैल से राष्ट्रीय राजमार्ग एवं राज्यीय राजमार्गों से सभी मदिरा की दुकानें स्कूलों, धार्मिक स्थलों, चिकित्सालयों, सार्वजनिक स्थलों से 500 मीटर दूर अन्यत्र स्थानों पर शिफ्ट करने के सख्त निर्देश दिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें