फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: थाने में दी एनएच की दीवार तोडऩे के मामले की तहरीर

Wed, 09 Aug 2023 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। मरोड़ाखान-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग में बंतोली के पास मार्ग की सुरक्षा दीवार ध्वस्त करने का मामला सामने आया है। मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार ध्वस्त होने से यहां पहाड़ी से मलबा गिरने का खतरा पैदा हो गया है। कार्यदायी संस्था ने लोहाघाट थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्थान मै. आरजी बिल्डवेल के प्रोजेक्ट डायरेक्टर मदन गहतोड़ी की ओर से थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि बंतोली के पास एनएच के दिशा निर्देशन में कार्यदायी संस्था की ओर से किमी 145 में सड़क सुरक्षा को देखते हुए पहाड़ी से गिरने वाले मलबे को रोकने के लिए करीब 20 लाख रुपये लागत से 15 मीटर लंबी और पांच मीटर ऊंची दीवार का निर्माण कराया गया था। मंगलवार की रात को कुछ कुछ लोगों ने जेसीबी से दीवार तोड़ दी है।
गहतोड़ी का कहना है कि दीवार को तोडऩे के लिए किसी भी व्यक्ति ने एनएच से कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मनीष खत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें