फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: चंपावत जिले की चार ग्राम पंचायतें आदर्श ग्राम घोषित

Wed, 09 Aug 2023 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले में प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना में आच्छादित प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चार ग्राम पंचायतों को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है। इनमें लोहाघाट के बिंडातिवारी व मडुवा तथा चंपावत के नरसिंहडांडा व पाटी के ग्राम मौनकांडा ग्राम शामिल हैं। इन गांवों को योजनाओं से आच्छादित करते हुए प्रदेश स्तर पर पांच अगस्त को आदर्श ग्राम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ आरएस रावत ने बताया कि इन ग्रामों में आवश्यकतानुसार कूड़ा निस्तारण के लिए कूड़ादान, आंतरिक सीसी मार्ग, सोलर स्ट्रीट लाइट, पेयजल संसाधन विकास, परंपरागत नौलों का जीर्णोद्धार और अन्य कार्य कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में विकासखंड चंपावत के चयनित ग्राम फागपुर में परिवार स्तरीय आंकड़ा संकलन का सर्वेक्षण कार्य प्रगति पर है जिसको पूर्ण करने के बाद ग्राम फागपुर को भी आदर्श ग्राम घोषित कराए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
बता दें कि विकासखंड लोहाघाट के बिंडातिवारी व मडुवा, चंपावत के नरसिंहडांडा व फागपुर, विकासखंड पाटी के ग्राम मौनकांडा को प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत वर्ष 2018-19 में चयनित किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें