फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तड़ागी इलेवन ने जीती मां पूर्णागिरि ट्वेंटी-20 क्रिकेट ट्राफी

विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता तड़ागी इलेवन के खिलाड़ी। - फोटो : TANAKPUR
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गैंडाखाली में आयोजित मां पूर्णागिरि ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी और 15 हजार रुपये का पुरस्कार तड़ागी इलेवन ने जीता। फाइनल मैच में तड़ागी इलेवन ने उचौलीगोठ को 80 रनों से हराया। तड़ागी इलेवन के निखिल चंद मैन ऑफ द मैच, कुलदीप मैन ऑफ द सीरीज, उचौलीगोठ के आकाश सिंह श्रेष्ठ गेंदबाज रहे।
विज्ञापन

गैंडाखाली मैदान में आयोजित टूर्नामेंट का शुक्रवार फाइनल मैच हुआ। क्षेत्रीय विधायक कैलाश गहतोड़ी ने मैच का शुभारंभ किया। उन्होंने आयोजकों की सराहना की। कहा कि खेल के प्रति युवाओं का बढ़ता रुझान सुखद है। मैच में तड़ागी इलेवन ने पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित 20 ओवरों में 223 रन बनाए। बल्लेबाज निखिल चंद ने शानदार शतकीय पारी खेलते हुए 109 रन और दीपक सेठी ने 58 रन बनाए। उचौलीगोठ के गेंदबाज बचीनाथ ने तीन और सचिन, अभिषेक ने 2-2 विकेट चटकाए। जवाबी बल्लेबाजी में उचौलीगोठ इलेवन 13.5 ओवर में 143 रन ही बना सकी। बचीनाथ ने सर्वाधिक 43 और सचिन ने 23 रन बनाए। तड़ागी इलेवन के गेंदबाज नितेश सिंह ने तीन, योगेश पांडेय, वीरेंद्र सामंत ने दो-दो विकेट लिए। उपविजेता उचौलीगोठ को ट्रॉफी के साथ 7500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। मैच का आंखों देखा हाल प्रकाश ने सुनाया। ग्राम प्रधान पूजा महर, समाजसेवी गणेश सिंह महर, देवेंद्र सामंत देबू, साधन सहकारी समिति अध्यक्ष नारायण सिंह महर आदि ने आयोजन में सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें