लोहाघाट में चीनी सामान का बहिष्कार करने की शपथ लेते युवक युवतियां।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। ग्रीन प्लस सोसायटी ने चीनी सामान के बहिष्कार के लिए जागरूकता अभियान संचालित किया। इस दौरान सोसायटी ने युवाओं को चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने की शपथ दिलाई गई। ग्रीन प्लस सोसायटी के निदेशक विपिन पुनेठा ने आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत चीन निर्मित उत्पादों, मोबाइल एप, खिलोने, टिक टॉक का बहिष्कार करने की बात कही। इस मौके पर युवक युवतियों ने चीन निर्मित सामान का बहिष्कार करने की शपथ ली। इस मौके पर रायनगर चौड़ी, डैंसली, भुमलाई और लोहाघाट नगर क्षेत्र के युवक युवतियां मौजूद थे।