फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: पानी के लिए ठंड में बहा रहे पसीना

विज्ञापन
पुलहिंडोला में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CHAMPAWAT
विज्ञापन
चंपावत। कड़ाके की ठंड में भी पुलहिंडोला के ग्रामीणों को पानी के लिए पसीना बहाना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में करीब एक सप्ताह से पानी का संकट गहराया है। ग्रामीण दूरदराज से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। गुस्साए ग्रामीणों ने मंगलवार को पुलहिंडोला बाजार में खाली बर्तनों के साथ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कहा कि दूरदराज से पानी लाने में रोज एक घंटा बर्बाद हो रहा है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति जल्द सुचारु नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह पाटनी के नेतृत्व में दीपक पंत, संदीप कुमार, डूंगर ओली, अमित सामंत, तेज सिंह भंडारी, कमल वर्मा, डिकर सिंह, दीपक वर्मा, नमन पंत, पप्पू भंडारी, गोलू जोशी, कैलाश राम आदि ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उधर जल निगम के ईई वीके पाल का कहना है कि पुलहिंडोला पेयजल योजना में खामी की वजह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। खामी को जल्द दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें