फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी सुजान गांव चैंपियन बनी

Sat, 28 Jan 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
विज्ञापन
बीडीसी सुजान गांव चैंपियन बनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पोखरी में जारी स्व. नर सिंह मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीडीसी सुजान गांव ने तल्लाकोट की टीम को नौ विकेट से हराकर ट्रॉफी जीत ली। आयोजन समिति की ओर से विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा 10 हजार रुपए और उप विजेता टीम को ट्रॉफी के अलावा पांच हजार रुपए का नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन


तल्लाकोट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 103 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीडीसी सुजान गांव की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया। विजेता टीम के विजय ने 48 रनों की शानदार पारी खेली और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

अंपायरिंग प्रकाश फर्त्याल और दीपक बोहरा और स्कोरिंग गणेश बोहरा ने की। आयोजन समिति की ओर से स्वरूप मेहरा, बबलू देव, बची बोरा, प्रकाश, दिगराज मेहरा ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें