फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: बेलखेत में जल्द बनेगा झूला पुल

Fri, 02 Aug 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिले के बेलखेत में झूला पुल का निर्माण कार्य किया जाएगा, इसके लिए प्रांतीय खंड लोनिवि ने 11 लाख रुपये का प्रथम चरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 34 किमी दूर बेलखेत में दोबारा से झूलापुला का निमार्ण कार्य किया जाएगा। आठ जुलाई को भारी बारिश के कारण क्वैराला नदी में बने झूलापुल बह गया था। इसके बह जाने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। नदी पार करना संभव नहीं हो रहा था। इसके बाद जिला प्रशासन तत्काल समस्या को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक व्यवस्था के लिए ट्राली निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। अब झुलापुल निर्माण की कार्यवाही के लिए विभाग ने शासन को 11 लाख रुपये का प्रथम चरण का प्रस्ताव भेजा है।

बेलखेत मे झूला पुल के निमार्ण कार्य के लिए 11 लाख रुपये का प्रथम चरण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही दोबार इस स्थान पर झूलापुल का निमार्ण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसी पलड़िया, अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड लोनिवि, चंपावत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें