फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: सूर्या सुपर किंग्स ने जीता उद्घाटन मुकाबला

Tue, 16 Dec 2025 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के तहत यहां बनबसा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया है। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत और दायित्वधारी गणेश भंडारी ने किया। उद्घाटन मुकाबले में सूर्या सुपर किंग्स ने भंडारी लायंस को हराया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी कर भंडारी लायंस ने 15 ओवर में 110 रन बनाए। टीम के लिए तारिक ने सर्वाधिक 25 रनों का योगदान दिया। सूर्या सुपर किंग्स के गेंदबाज करन ने दो विकेट लिए। जवाब में सूर्या सुपर किंग्स ने 15वें ओवरों में मैच जीत लिया। विशाल ने सर्वाधिक 34 रन बनाए। भंडारी लायंस के गेंदबाज पिंटू और ललित ने दो-दो विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में गोयल लायंस ने ज्वाला इलेवन को 24 रन से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। अंपायर योगेश पांडेय, जगदीश चंद और स्कोरर की भूमिका देवराज देऊपा ने निभाई। आंखों देखा हाल योगेश और धर्मेंद्र पाल ने सुनाया। वहां विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, बनबसा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, नवीन बोरा, राम सिंह जेठी, एमआर चंद, सावन चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें