न्याय पंचायत संसाधन केंद्र (सीआरसी) गडयूड़ा में सपनों की उड़ान कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं हुईं। सीआरसी समन्वयक गंगा गिरी की अध्यक्षता और शंकर अधिकारी के संचालन में प्राथमिक, जूनियर वर्ग की कविता पाठ, चित्रकला, कुर्सी दौड़, चार्ट प्रतियोगिताएं हुईं। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
प्राथमिक वर्ग की नाटक प्रतियोगिता में राजकीय प्राथमिक विद्यालय गडयूड़ा के सूर्यशेखर कोटिया, योगेश चंद्र, जूनियर वर्ग में जीआईसी बालातड़ी के बृजेश कुमार, भिंगराड़ा की कमला, भोला भट्ट ने पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कविता पाठ में गडयूड़ा नवीन विद्यालय की दीक्षा, बालातड़ी के अमित, गडयूड़ा के अंकित, जूनियर वर्ग में राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरहीं की योगिता, चल्थियां की धनी, भिंगराड़ा की नेहा भट्ट, चित्रकला में गडयूड़ा की सुशीला शर्मा, खरही चौड़ा की रश्मि टम्टा, खरहीं के यश भट्ट, जूनियर वर्ग में जीआईसी बालतड़ी के प्रियांशु भट्ट, भिंगराड़ा के कुंवर सिंह, योगेश प्रसाद, कुर्सी दौड़ में गडयूड़ा के अंकित कोटिया, गूंठा अनरकिया के जीवन गिरि, चल्थियां के पवन सिंह, जूनियर वर्ग की बालिकाओं की कुर्सी दौड़ में जीआईसी बालातड़ी की नेहा, खरहीं की उमा बोहरा, चल्थियां की मनीषा बिष्ट, सामान्य ज्ञान में खरहीं की ललिता जोशी, यश भट्ट, गडयूड़ा के अंकित कोटिया, जूनियर वर्ग में जीआईसी बालातडी के बृजेश कुमार, प्रियांशु भट्ट, भिंगराड़ा की अंजलि शर्मा क्रमश: पहले तीन स्थान में रहे।
आयोजन और निर्णायकों में सुभाष सोराड़ी, बलवंत सिंह, गिरीश पांडेय, जगदीश सिंह, अरविंद गड़कोटी, प्रदीप बोहरा, कैलाश गहतोड़ी, प्रेम पाल, राकेश रावत, गोकुल तिवारी आदि ने सहयोग किया।