चंपावत में कोविड रिटर्नी एप का प्रशक्षिण हासिल करते कर्मचारी।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। फील्ड में प्रवासियों के सर्वे के लिए तैनात अध्यापकों, बाल विकास के कर्मचारियों आदि को कोविड रिटर्नी एप के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। एडीएम टीएस मर्तोलिया की उपस्थिति में मास्टर ट्रेनर गोविंद बल्लभ की ओर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बाराकोट, लोहाघाट, पाटी और टनकपुर में सर्वे ड्यूटी में लगे अध्यापकों, बाल विकास के कर्मचारियों आदि को एप से संबंधित जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि एप के माध्यम से होम क्वारंटीन में रह रहे लोग घर के बाहर तो नहीं घूम रहे हैं, किसी सामाजिक समारोह में प्रतिभाग तो नहीं कि जा रहा है या किसी व्यक्ति में कोविड के लक्षण तो नहीं दिखाई दे रहे है आदि सूचना का सर्वे किया जाना है। वहां एसडीएम शिप्रा जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण, जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल, खंड विकास अधिकारी कमल किशोर पांडेय, पुष्पा चौधरी रजत पांडेय, हर्षित कुमार आदि थे।