फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Champawat News: रेलवे अंडरपास में हो रहे जलभराव का किया सर्वे

Thu, 18 Jul 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। बनबसा से टनकपुर के बीच रेलवे अंडर पास में जलभराव आदि समस्याओं के निदान के लिए रेलवे की टीम तहसील पहुंची। एसडीएम आकाश जोशी ने रेलवे टीम को जल्द समस्या के निदान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर एनके पाठक ने टीम के साथ बनबसा से लेकर टनकपुर तक के बीच अंडरपास में जलभराव आदि समस्याओं का सर्वे किया। इस बीच तहसील में एसडीएम आकाश जोशी के समक्ष सर्वे को लेकर जानकारी दी। एसडीएम जोशी ने बताया कि अंडर पासों में जलभराव, एक जगह पुलिया के टूटने आदि को लेकर रेलवे डीआरएम को अवगत कराया था। उन्होंने कहा कि जल्द समस्या के निदान के लिए कहा गया है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि सर्वे के बाद उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें