फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह सौन बने मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के जिलाध्यक्ष

Sat, 19 Aug 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
विज्ञापन
चंपावत में शपथ लेते मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तरांचल मिनिस्ट्रीयल फेडरेशन सर्विसेज एसोसिएशन की जिला इकाई के द्विवार्षिक अधिवेशन के दूसरे सत्र में एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। चुनाव अधिकारी डीके पंत की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सर्व सम्मति से सुरेंद्र सिंह सौन को अध्यक्ष, एलएम चतुर्वेदी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, दुर्गा गर्ब्याल को महिला उपाध्यक्ष और जीवन ओली को जिला महामंत्री चुना गया। 
विज्ञापन


इसके अलावा अनिल उप्रेती को संयुक्त मंत्री, इंद्रेश लोहनी को उपाध्यक्ष, रघुनंदन पंत को कोषाध्यक्ष, खीम सिंह बिष्ट को संप्रेक्षक और राजेंद्र भट्ट को संगठन मंत्री चुना गया। चुनाव अधिकारी की ओर से सभी मनोनीत पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सभी निर्वाचित पदाधिकारियों ने कर्मचारी हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस मौके पर इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी, खंड शिक्षा अधिकारी जगदीश अधिकारी, बची सिंह, रमेश देव, नागेंद्र जोशी, गुसांई सिंह किरौला, सुदर्शन गहतोड़ी, एमसी जोशी, रवींद्र पांडेय, इंद्रेश लोहनी, सुरेंद्र सौन, जीवन ओली, ईश्वरी लाल साह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें