चंपावत में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपते कर्मचारी नेता।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राष्ट्रीय पेंशन बहाली आंदोलन की जिला इकाई ने विभिन्न जनप्रतिनिधियों को पुरानी पेंशन बहाली की जायज मांग के समर्थन में ज्ञापन सौंपे। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा, ब्लॉक प्रमुख रेखा देवी ने शिक्षक, कर्मचारियों की न्यायोचित मांग-पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को अपने स्तर से समर्थन पत्र भेजा है। कार्यक्रम में जिला संरक्षक जीवन ओली, जिला संयोजक नगेंद्र जोशी, प्रकाश तड़ागी, सुरेंद्र सिंह सौन, जगदीश अधिकारी, बंशीधर थ्वाल, वीरेंद्र मेहता, प्रदीप ढेक, मिंटू राणा आदि रहे। संवाद