चंपावत में पुलिस की ओर से चरस के साथ दबोचे गए अभियुक्त।
- फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। कोतवाली पुलिस ने 964 ग्राम चरस सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि मुख्यालय के छतार पुल से एक किमी आगे एसओजी एवं कोतवाली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। इस दौरान थाना रेरमपुर, जिला मेहरगंज, ओडिशा के ग्राम देवरी निवासी सुनील महराणा (19) के कब्जे से 443 ग्राम चरस बरामद हुई। वह बस स्टैंड, पिथौरागढ़ के पास रंगोली होटल में रह रहा था। उसके साथी ग्राम बेलखेत चंपावत निवासी राकेश वर्मा (25) के कब्जे से 521 ग्राम चरस बरामद हुई। इसलिए दोनों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने पुलिस को बताया कि वह पिथौरागढ़ में साथ काम करते थे। जहां उनकी दोस्ती हो गई थी। राकेश वर्मा के घर पर ही चरस को तैयार कर पिथौरागढ़ में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम में सीओ ध्यान सिंह, सोनू सिंह, राकेश रौंकली, दीपक प्रसाद, किशोर अधिकारी, प्रकाश जोशी आदि शामिल रहे।