बसंती मेहरा मेमोरियल फुटबाल सुपर लीग का दूसरा मैच सुपर स्ट्राइकर ने जीत कर अगले चक्र में प्रवेश किया है। सुपर स्ट्राइकर ने केएफसी को 2-0 से पराजित किया। स्टेडियम मैदान में हर रविवार को खेले जा रहे सुपर लीग फुटबाल के दूसरे मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि हॉकी कोच सतीश जोशी ने किया।
मैच के पहले हाफ तक दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन दूसरे हाफ में सुपर स्ट्राइकर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और केएफसी को 2-0 से पराजित कर अगले चक्र में जगह बनाई। मैच के रेफरी मो. शाहरुख व लाइनमैन रविंदर व बबलू थे। इस मौके पर क्षेत्र के दीपक सेठी, गोलू, गौरव खोलिया आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। सुपर लीग आयोजक कमेटी ने बताया कि अगले रविवार को शाइनिंग स्टार और टनकपुर सेंट्रल के बीच मुकाबला होगा।